राजस्थान के इस मंदिर तक अब दोपहिया वाहन ले जाने पर लगी पाबंदी, जानें कारण
राजस्थान के अलवर जिले में स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व के प्रसिद्ध पांडुपोल हनुमान मंदिर तक अब दोपहिया वाहनों से नहीं जाया जा सकेगा। सरिस्का प्रशासन ने इस संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है। यह फैसला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
सरिस्का के डीएफओ अभिमन्यु सहारण ने जानकारी दी कि हाल ही में रणथंभौर टाइगर रिजर्व में त्रिनेत्र गणेश मंदिर से लौटते समय एक 7 वर्षीय बालक को बाघ ने अपना शिकार बना लिया था। इसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना से सबक लेते हुए यह कदम उठाया गया है।
No comments