Breaking News

राजस्थान पुलिस में प्रमोशन परीक्षा का परिणाम जारी

राजस्थान पुलिस में वर्ष 2021-22 के लिए पुलिस निरीक्षक के 127 पदों पर पदोन्नति का मार्ग तय हो गया है। इनमें सामान्य वर्ग के 84, अनुसूचित जाति के 21 और अनुसूचित जनजाति के 22 पद शामिल हैं। परिणाम घोषित होने के बाद धौलपुर जिले के उपनिरीक्षक शैतान सिंह और नोबेल सैनी का पदोन्नति के लिए चयन हुआ है। राजस्थान पुलिस अकादमी में 5 और 6 मई को आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। महानिरीक्षक पुलिस, सतर्कता, राजस्थान, जयपुर की अध्यक्षता में गठित बोर्ड ने योग्यात्मक परीक्षा का संचालन किया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश अनुसार 7 मई 2025 से अगले एक वर्ष में सेवानिवृत्त होने वाले सात उप निरीक्षकों को पीसीसी से छूट मिलेगी।

No comments