Breaking News

जिला उपभोक्ता न्यायालय जालौर के अध्यक्ष बने घनश्याम यादव

ज्वाइनिंग के कुछ दिन बाद से ही फैसले सुनाने लगे, एग्जाम-इंटरव्यू से हुआ था चयन
अलवर जिले के बानसूर के गूंता-शाहपुर गांव निवासी एडवोकेट घनश्याम यादव को जालौर जिला उपभोक्ता न्यायालय का अध्यक्ष (जज) नियुक्त किया गया है। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद चयनित यादव ने 30 अप्रैल को पदभार ग्रहण किया और कुछ ही दिनों में कई महत्वपूर्ण फैसले सुना दिए हैं।
घनश्याम यादव एक किसान परिवार से हैं, जहां खेती और पशुपालन मुख्य व्यवसाय है। गांव में रहकर ही उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई पूरी की और फिर जयपुर में वकालत शुरू की। लगभग 13 वर्षों की प्रैक्टिस के बाद उन्हें यह महत्वपूर्ण पद मिला है।

No comments