फसलों की बिजाई के समय किसानों को नहरी पानी उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार गंभीर नहीं
श्रीगंगानगर जिले के किसानों ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है की फसलों की बिजाई के उपयुक्त समय के दौरान किसानों को नहरी पानी उपलब्ध करवाने के लिए वह गंभीर नहीं है।
संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को प्रशासन के अधिकारियों को तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में गंगनहर में कम से कम 2500 क्यूसेक सिंचाई पानी देने, पेयजल आपूर्ति के नाम पर पानी की बर्बादी रोकने, उपलब्ध नहरी पानी का रेगुलेशन बनाकर खेती हेतु देने, नहरों में पंजाब से प्रवाहित दूषित पानी की रोकथाम तथा इस पानी की जलदाय विभाग से पेयजल आपूर्ति नहीं करवाने की मांग की गई। किसानों ने सिंचाई सुविधा को अतिशीघ्र बहाल करने की मांग करते हुए 5 मई को गंगनहर एरिया के तहसील मुख्यालयों पर किसान प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

No comments