Breaking News

राजसमंद में भीषण गर्मी के चलते नरेगा का टाइम बदला

राजसमंद में भीषण गर्मी को देखते हुए नरेगा श्रमिकों को हीटवेव से बचाव के लिए जिा कलेक्टर बालमुकंद असावा ने आदेश निकाल कर नरेगा कार्यस्थल का टाइम बदला है।
कलेक्टर असावा ने जिले की आठों पंचायत समिति आमेट, भीम, देवगढ़, खमनोर, रेलमगरा, देलवाड़ा, कुंभलगढ़ व राजसमंद के विकास अधिकारियों के नाम आदेश निकाल कर नरेगा कार्यस्थल का श्रमिकों का समय बदला है, जिससे कि वो भीषण गर्मी के प्रकोप से बचे।
नए आदेश के अनुसार नरेगा कार्यस्थल पर अब सुबह 5.30 बजे से दोपहर 12.30 कार्य का समय रखा गया। इसके विश्राम काल शामिल नहीं है।

No comments