देश में 4 दिन पहले पहुंचेगा मानसून:मौसम विभाग ने 27 को केरल पहुंचने की संभावना जताई, 1 जून को केरल पहुंचता है
केरल में 27 मई को दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंच सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को कहा कि आमतौर पर मानसून के पहुंचने का समय 1 जून है। हालांकि, इस बार तय समय से 4 दिन पहले यह केरल में दस्तक दे सकता है।
ऐसा हुआ तो 2009 के बाद से भारत में मानसून की सबसे जल्दी एंट्री होगी। 2009 में 23 मई को मानसून शुरू हुआ था। मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है और आमतौर पर 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर करता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से वापस लौटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरा हो जाता है।

No comments