Breaking News

नीतीश के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान उड़े टीन शेड,हादसा टला

राजगीर में शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान 2 टीन शेड हवा में उडऩे लगे। गनीमत रही कि ये मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर से नहीं टकराए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मुख्यमंत्री अपने गृह जिले में राजगीर स्पोट्र्स एकेडमी के उद्घाटन करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने यहां इंडोर हॉल, बास्केटबॉल कोर्ट, हैंडबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट और हॉकी प्रैक्टिस टर्फ का उद्घाटन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राजगीर पुलिस अकादमी में एफएसएल लैब का भी उद्घाटन किया है।

No comments