Breaking News

एमआईए में अशोक लीलैंड फैक्ट्री गोदाम में आग

अलवर के एमआईए में अशोक लीलैंड फैक्ट्री के गोदाम में बुधवार रात करीब पौने 10 बजे आग लग गई। आग से कंपनी को मोटा नुकसान हुआ है। करीब 7 दमकलों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। काफी नुकसान से बचाया भी है। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। लेकिन आग लगने से आसपास व प्लांट के अंदर अफरा तफरी मच गई थी। कंपनी के प्लांट एचआर मैनेजर अंशुमान सिंह ने बताया कि संभवतया: आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। आग से काफी नुकसान हुआ है। लेकिन अभी पूरा आकलन नहीं हो सकता है। यह सब स्टॉक मिलान करने के बाद पता चलेगा।

No comments