Breaking News

आनासागर झील के कल खोले जाएंगे गेट, जल स्तर करेंगे 10 फीट

अजमेर में मानसून को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। आनासागर झील में पानी का स्तर उसकी भराव क्षमता तक बनाए रखने के लिए झील के गेट शुक्रवार सुबह दस बजे खोले जाएंगे। वर्तमान जलस्तर 13 फीट को घटाकर 10 फीट तक लाया जाएगा।
यह निर्णय जिला कलक्टर लोकबंधु की अध्यक्षता में. जिला प्रशासन, नगर निगम, सिंचाई विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में लिया गया। पिछले साल भी गेट खोलकर पानी की निकासी की गई थी। बैठक में डाउन स्ट्रीम में बसी आबादी क्षेत्र में व्यापक मुनादी कराने के लिए नगर निगम को निर्देश दिए गए।

No comments