Breaking News

आज सोना 605 बढ़कर 97,493 पर पहुंचा:चांदी 279 महंगी होकर 96,133 किलो बिक रही, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत




सोने-चांदी के दाम में आज यानी 7 मई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 605 बढ़कर 97,493 पर पहुंचा गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत 96,888 थी।

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज 279 बढ़कर 96,133 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव 95,854 प्रति किलो था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को 99,100 का और 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

No comments