Breaking News

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 5 करोड़ की गोल्ड लूट

बिहार के समस्तीपुर में आज बुधवार को बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 5 करोड़ के सोने की लूट हुई है। जानकारी के मुताबिक, बदमाश 15 लाख कैश भी लेकर भागे हैं। घटना नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की है।
बैंक डिप्टी मैनेजर शशिभूषण कुमार ने बताया, 'सुबह साढ़े 11 बजे हम लोग बैंक में काम कर रहे थे। इसी दौरान 8 से 9 की संख्या में बदमाश आए। कुछ बदमाश बाहर भी खड़े थे। 45 मिनट तक लूटपाट की। गन पॉइंट पर लॉकर खुलवाए। करीब 15 लाख कैश और 5 करोड़ के गोल्ड लेकर फरार हो गए।Ó घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी संजय पांडे मौके पर पहुंचे। आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

No comments