जयपुर में एक सफाई कर्मचारी को 53 करोड़ का पेमेंट! -नगर निगम हेरिटेज ने बिल बनाकर भेजा, विभाग ने रोका; अधिकारी बोले- टेक्निकल गलती थी
जयपुर नगर निगम हेरिटेज एक सफाई कर्मचारी को 53 करोड़ रुपए का पेमेंट करने वाला था। इसका बिल बनाकर सरकार को भी भेज दिया। लेकिन वित्त विभाग ने रोक दिया। वहीं, निगम के अधिकारियों को पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।
नगर निगम हेरिटेज को सफाई कर्मचारियों को साल 2021 के फरवरी महीने का एरियर दिया जाना था। जो 12 हजार 812 रुपए था। लेकिन नगर निगम के किशनपोल जोन में कार्यरत सफाई कर्मचारी ओमप्रकाश गुर्जर को 53 करोड़ 11 हजार 912 रुपए का एरियर स्वीकृत कर दिया। इस एरियर को स्वीकृत किया गया। पांच स्तर पर जांच के बाद सरकार को भुगतान के लिए भी इसका बिल भेज दिया गया। इसके बाद वित्त विभाग ने नगर निगम की इस लापरवाही को पकड़ अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए बिल की जांच के आदेश दिए हैं।
No comments