Breaking News

उदयपुर में वसुंधरा-गहलोत की मुलाकात:पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास को श्रद्धांजलि दे रहे लोग; शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीनियर कांग्रेस लीडर डॉ. गिरिजा व्यास ने गुरुवार शाम करीब 7:15 बजे अहमदाबाद स्थित जायडस हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। देर रात उनकी पार्थिव देह उदयपुर लाई गई। शुक्रवार सुबह पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए उनके देत्यमगरी आवास पर रखा गया। शाम 4 बजे उदयपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

No comments