Breaking News

सादुलशहर में जोनल प्लान का सर्वे किए बिना ही फर्म को कर दिया 24 लाख से अधिक का भुगतान




सादुलशहर नगर पालिका द्वारा सादुलशहर का जोनल प्लान सर्वे करने के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है। बिना काम किए ही एक फर्म को 24 लाख रुपए से अधिक का भुगतान कर दिया गया।



इस मामले का खुलासा आरटीआई के तहत ली गई जानकारी में सामने आया है। एक व्यक्ति ने कोर्ट में इस्तगासा दायर करके नगर पालिका के तत्कालीन अध्यक्ष, ईओ व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ राजकोष को हानि पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार वार्ड नम्बर 19 निवासी 70 वर्षीय साहबराम विद्यार्थी ने मुकदमे में बताया कि नगर पालिका ने जोनल प्लान बनाने का ठेका पुर्म सिंधु सर्वे सर्विस को 2019 में दिया था।

No comments