बोलेरो की टक्कर लगने से युवक की मौत
हनुमानगढ़ जिले में पल्लू थाना क्षेत्र में एक बोलेरो गाड़ी की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान महेंद्रसिंह के रूप में हुई है।
महेंद्रसिंह और एक अन्य व्यक्ति मोटरसाइकिल पर रविवार को लगभग 11 बजे पल्लू से लूनासर की तरफ जा रहे थे। पल्लू के पास सामने से आ रही एक बोलेरो गाड़ी की टक्कर लगने से महेंद्रसिंह बुरी तरह से घायल हो गया। उसके साथ सवार दूसरे व्यक्ति के कोई ज्यादा चोट नहीं आई। पुलिस के मुताबिक महेंद्रसिंह को पल्लू के सरकारी अस्पताल में लाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत गंभीर देखते हुए बीकानेर के लिए रेफर कर दिया। बीकानेर ले जाते हुए उसकी रास्ते में मृत्यु हो गई।

No comments