कोचिंग माफियाओं के चक्कर में एसडीएम बना 'मुन्नाभाई
सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती-2021 में डमी कैंडिडेट बनने वाले फतेहगढ़ एसडीएम हनुमानराम ने एसओजी से हुई पूछताछ में कई सच कबूले हैं। हनुमानराम केवल एसआई भर्ती नहीं, पटवारी से लेकर ग्राम सेवक और शिक्षक भर्ती में भी डमी कैंडिडेट बनकर लोगों को पास करवा चुका है। पकड़े जाने के बाद हनुमानराम ने एसओजी के सामने इमोशनल कार्ड खेलने की भी कोशिश की। रोते और गिड़गिड़ाते हुए बोला कि पैसों की तंगी दूर करने के लिए वो कोचिंग माफियाओं के झांसे में आ गया। आरएएस बनने के बाद उसने ये काम बंद कर दिया था। हालांकि दोस्तों के कहने पर आखिरी बार एसआई भर्ती में नरपतराम के लिए 15 लाख में डमी कैंडिडेट बनने की भूल कर बैठा।

No comments