Breaking News

भाविप की महिला प्रगति शाखा का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

श्रीगंगानगर में भारत विकास परिषद महिला प्रगति शाखा का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रगति शाखा की संस्थापक एवं संरक्षक मंजू गर्ग को उनकी सामाजिक उपलब्धियों के लिए सभी सदस्यों ने माला एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।
संरक्षक मंजू गर्ग ने अध्यक्ष मीना झूंथरा, सचिव माया गर्ग, कोषाध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक उमा बांठिया, उपाध्यक्ष कमलेश आजाद एवं सुनीता आचार्य, सह सचिव चेतना गुप्ता एवं सरला गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष संगीता अग्रवाल , मंजू बंसल, सुनीता अग्रवाल और मधु गुप्ता को शपथ दिलाई।

No comments