गौतम आश्रम समिति ने महर्षि गौतम जयंती मनाई
श्रीगंगानगर में गौतम आश्रम समिति द्वारा मीरा चौक के समीप स्थित महर्षि गौतम आश्रम में महर्षि गौतम जयंती मनाई गई। महर्षि गौतम जयंती के उपलक्ष्य में आश्रम स्थित महर्षि गौतम जी के मंदिर की सजावट की गई।
शम्भू बच्छ शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण व दीप प्रज्वलन कर विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नानूराम पिरगावत ने की।
उपाध्यक्ष ओ.पी. जोशी ने 6 अप्रैल, रविवार को रामनवमी के उपलक्ष्य में शिव चौक से प्रारम्भ होने वाली शोभा यात्रा में भाग लेने का आह्वान किया।

No comments