मेहंदीपुर धाम में हनुमान जन्मोत्सव की धूम
-1351 किलो पंचामृत से अभिषेक, महंत ने महाआरती की, 2040 किलो लड्डुओं का भोग लगाया
दौसा। आस्थाधाम मेहंदीपुर बालाजी में हनुमान जन्मोत्सव की धूम बनी हुई है। सिद्धपीठ के महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के सान्निध्य में पंडितों ने बालाजी महाराज का 1351 किलो पंचामृत से अभिषेक कर सोने का चोला चढ़ाया। इसके बाद महंत ने महाआरती कर बालाजी दरबार को 2040 किलो लड्डुओं, मेवा मिष्ठान, ड्राई फ्रूट्स का भोग लगाया गया। जहां भक्तों ने हनुमानजी की स्तुति की और कतारबद्ध होकर बालाजी महाराज के दर्शन किए।
हनुमान जन्मोत्सव को आकर्षक व भव्य बनाने को लेकर बालाजी ट्रस्ट द्वारा यहां आने वाले दर्शनार्थियों पर ड्रोन से पुष्प वर्षा की गई। जहां मंगला आरती से लेकर दोपहर तक ड्रोन दर्शनार्थियों पर पुष्प वर्षा की गई।
हनुमान जन्मोत्सव पर आने वाले दर्शनार्थियों के उत्सव को खास बनाने के लिए ट्रस्ट द्वारा उत्सव के दौरान गुब्बारा प्रदर्शन की व्यवस्था की गई, जिसमें गुब्बारों से झांकी सजाने के साथ जन्मोत्सव पर उन्हें आकाश में छोड़ा गया। भजनोत्सव की धुन पर भक्त झूम उठे।

No comments