प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान भावुक हुईं वसुंधरा राजे
कहा- राजमाता को कभी नहीं थी पद की लालसा, झालावाड़ की जनता ने दिया प्यार
झालावाड़ के राजमाता विजया राजे सिंधिया खेल संकुल में राजमाता की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भावुक हो गईं। वसुंधरा राजे ने कहा- राजमाता विजया राजे सिंधिया ने पद की लालसा कभी अपने मन में नहीं रखी। पार्टी उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहती थी, लेकिन उन्होंने मना किया, जबकि सब पद चाहते है।
वसुंधरा राजे ने कहा कि राजमाता ने हमेशा काम करने की प्रेरणा दी। एक बार एमपी में उनकी मेहनत से मुख्यमंत्री का अवसर भी आया, लेकिन उन्होंने कहा कि वे बनने नहीं बनाने में विश्वास रखती हैं।

No comments