Breaking News

अजमेर में महिलाओं ने किया प्रदर्शन:पानी की समस्या को लेकर जताया विरोध, मटके भी फोड़, आंदोलन की दी चेतावनी

अजमेर में गर्मी बढऩे के साथ ही पानी की समस्या शुरू हो चुकी है। सोमवार को वार्ड 72 के राजीव कॉलोनी की महिलाओं ने विरोध जताया। महिलाओं की ओर से मटके फोड़ कर अधिकारियों से पानी की समस्या जल्द दूर करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
सोमवार को अजमेर नगर निगम के वार्ड 72 के राजीव कॉलोनी में रहने वाले महिलाओं ने इक_ा होकर पानी की समस्या को लेकर विरोध जताया है। महिलाओं ने मटके फोड़ कर पानी की समस्या को दूर करने की मांग की है।

No comments