Breaking News

अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन:आनासागर झील में गैस सिलेंडर फेंके,.

देश में गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर यूथ कांग्रेस ने आज अजमेर में प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर आनासागर झील में गैस सिलेंडर फेंककर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आम जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया।
यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने कहा- 10 साल केंद्र में भाजपा की सरकार को हो चुके हैं। एक तरफ बड़े-बड़े वादे कर रही है वहीं दूसरी ओर महंगाई को बढ़ाया जा रहा है।

No comments