हनुमानगढ़ में धूमधाम से मनाया गणगौर उत्सव
हनुमानगढ़ नगर परिषद की ओर से सोमवार को गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद अर्चित अग्रवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक प्रेमलता पुरी, जगदीश सिराव, करणी सिंह आदि गणमान्य नागरिकों ने ईसर व गणगौर की विधिवत पूजा अर्चना करवाई। पण्डित संजय पारीक ने पूजा अर्चना कर कार्यक्रम शुरू करवाया। इसके बाद गणगौर की शोभा यात्रा निकाली गई।
जगदीश सिराव ने बताया कि यह शोभायात्रा नगर परिषद कार्यालय से शुरू होकर भटनेर दुर्ग पर पहुंची जहां पर शहर की महिलाओं ने पूजा की। पूर्व पार्षद अर्चित अग्रवाल ने बताया कि गणगौर राजस्थान एवं सीमावर्ती मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध त्योहार है। गणगौर पूजन में कन्याएं और महिलाएं अपने लिए अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं।

No comments