Breaking News

ज्ञानदेव आहूजा का बयान बिल्कुल उचित नहीं : भूपेंद्र यादव

अलवर में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के जाने के बाद बीजेपी के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा की ओर से दिए गए बयान पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि हम उनके बयान का बिल्कुल भी समर्थन नहीं करते हैं। उस बयान को बिल्कुल उचित नहीं मानते हैं।
अलवर सांसद व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव सोमवार को डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे। मीडिया से बातचीत के दौरान भूपेंद्र यादव ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा के बयान का बिल्कुल समर्थन नहीं करते हैं और उस बयान को उचित भी नहीं मानते हैं।

No comments