Breaking News

-आर्यभट्ट की स्वर्ण जयंती पर कार्यक्रम

रायसिंहनगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बगीचा, 48 एनपी में भारत के प्रथम उपग्रह आर्यभट्ट की स्वर्ण जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान और खगोलशास्त्र के प्रति अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।
व्याख्याता मनीष कुमार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई आर्यभट्ट उपग्रह की प्रतिकृति को प्रस्तुत किया गया। साथ ही, विद्यार्थियों ने प्राचीन खगोलशास्त्री आर्यभट्ट और आधुनिक उपग्रह आर्यभट्ट के चित्र भी बनाए, जो न केवल कलात्मक दृष्टिकोण से उत्कृष्ट थे, बल्कि उनमें वैज्ञानिक जानकारी भी समाहित थी।

No comments