Breaking News

वल्र्ड हेरिटेज डे पर गजरा मकबरे की सफाई:आरएसी टीम की पहल, महाराज भगवंत सिंह ने अपनी प्रेयसी की स्मृति में कराया था निर्माण

धौलपुर में वल्र्ड हेरिटेज डे के अवसर पर आरएसी के डिप्टी कमांडेंट सुरेश सांखला ने एक अनूठी पहल की। उन्होंने अपनी पत्नी उमा टांक और आरएसी के जवानों के साथ ऐतिहासिक गजरा मकबरे की सफाई अभियान का नेतृत्व किया।
गजरा का मकबरा धौलपुर की महत्वपूर्ण विरासत है। यह ताजमहल की तर्ज पर निर्मित है। इतिहासकारों के अनुसार, महाराज भगवंत सिंह ने अपनी प्रेयसी गजरा की स्मृति में इस भव्य इमारत का निर्माण करवाया था। यह स्थल धौलपुर में अमर प्रेम की निशानी के रूप में जाना जाता है।

No comments