वैष्णो देवी के लिए रवाना होते ही घर में चोरी
श्रीगंगानगर में जवाहरनगर थाना क्षेत्र के दुर्गा विहार की गली नंबर 2 में एक परिवार के वैष्णोदेवी के लिए रवाना होते ही पीछे सूने मकान में चोरी हो गई। पुलिस के अनुसार गली नंबर 2 निवासी अमित सोनी द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
अमित ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को परिवार सहित वैष्णोदेवी के लिए रवाना हुआ था। करीब 8 बजे पड़ोसी ने फोन कर बताया कि मकान के ताले टूटे हुए हैं और दरवाजे खुले पड़े हैं। यह पता चलते ही अमित बीच रास्ते से वापस घर लौट आया। घर का सामान संभालने पर 9 ग्राम सोने की चेन, 4 ग्राम से अधिक सोने की अंगूठी और करीब 7 ग्राम सोने के टॉप्स की जोड़ी, चांदी के कुछ गहने और 23 हजार रुपए नगद रखे नहीं मिले।

No comments