Breaking News

लोगों की समस्या दूर करने में बांसवाड़ा कलेक्टर अव्वल

सिविल सर्विस डे के मौके पर जयपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न श्रेणी में श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया, जिसमें बांसवाड़ा जिला कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव को भी लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए अच्छी प्रोग्रेस पर सम्मानित किया। कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों में 75 फीसदी से अधिक समस्याओं को दूर कर दिया है। उनका टारगेट 100 फीसदी समस्याएं दूर कर लोगों को सुगम सुविधाएं देना हैं।
इस समारोह में कलेक्टर ने सीएम भजनलाल शर्मा और मुख्य सचिव सुधांशु पंत के हाथों सम्मान ग्रहण किया।

No comments