पदोन्नत कर्मचारी को रिलीव नहीं करने पर विरोध: कार्यालय में ताला लगा काम बंद करने के बाद रिलीव किया
अलवर शहर में जिला शिक्षा अधिकारी सैकंडरी कार्यालय में अतिरिक्ति प्रशासनिक अधिकारी को पदोन्नत होने पर रिलीव नहीं करने पर बुधवार सुबह कर्मचारियों ने काम बंद कर विरोध जताया। करीब दो घंटे काम का बहिष्कार किया गया। इसके बाद कर्मचारी को रिलीव किया। फिर कर्मचारियों ने वापस काम शुरू कर दिया।
शिक्षा विभागीय समिति के जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा पदोन्नति के बाद अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रामअवतार शर्मा को कार्यमुक्त किया जाना चाहिए था, लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण उनको रोका गया।
शिक्षा विभागीय समिति के जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा पदोन्नति के बाद अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रामअवतार शर्मा को कार्यमुक्त किया जाना चाहिए था, लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण उनको रोका गया।
No comments