Breaking News

हिन्दुस्तान जिंक ने रचा इतिहास, खदानों के सरफेस पर महिलाओं को नाइट शिफ्ट में किया शामिल

हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड, भारत की एकमात्र और विश्व की सबसे बड़ी एकीकृत जस्ता उत्पादक कंपनी ने खनन कार्यों में एक और प्रगतिशील कदम उठाते हुए इतिहास रच दिया है। कंपनी ने अब अपनी रामपुरा आगुचा खदान, जो भीलवाड़ा में स्थित विश्व की सबसे बड़ी भूमिगत खदानों में से एक है, के सरफेस पर मिल संचालन में महिलाओं को नाइट शिफ्ट में शामिल किया है। इस ऐतिहासिक निर्णय के साथ ही, रामपुरा आगुचा माइंस के मिल और माइंस दोनों नियंत्रण कक्षों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक महिलाओं की टीमें पूरी रात काम करती हुई दिखाई देंगी।

No comments