रनवे को टच कर फिर उड़ी ओम बिरला की फ्लाइट
जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार रात दिल्ली से जयपुर आई इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट रनवे पर पहुंचने के बाद भी लैंड नहीं हो पाई, जिससे फ्लाइट में मौजूद यात्री परेशान हो गए। इसके बाद लगभग 14 मिनट तक जयपुर के आसमान में चक्कर काटने के बाद रात 8 बजकर 24 मिनट पर फ्लाइट की सफल लैंडिंग हो पाई। इस फ्लाइट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद थे। बिरला दिल्ली से जयपुर आ रहे थे। एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट अपने निर्धारित वक्त से पहले ही जयपुर एयरपोर्ट पहुंच गई थी, लेकिन उस वक्त रनवे बिजी होने की वजह से फ्लाइट आखिरी वक्त पर लैंड नहीं हो पाई।

No comments