Breaking News

गोदारा कॉलेज के दो सहायक आचार्य राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित

आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा जयपुर की ओर से 16 अप्रेल 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह का आयोजन बी.एस. मेहता सभागार जयपुर में  किया गया।
महाविद्यालय के सहायक आचार्य गुरप्रीत सिंह को सत्र 2021-22 व महाविद्यालय की सहायक आचार्य गरिमा यादव को सत्र 2022-23 के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, उप मुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा, शासन सचिव डॉ भानु प्रकाश अटरू , आयुक्त कॉलेज शिक्षा डॉ.ओमप्रकाश बैरवा, राज्य समन्वयक कॉलेज शिक्षा राजस्थान डॉ कृष्ण कुमार कुमावत की उपस्थिति में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

No comments