Breaking News

लॉयंस क्लब अभिनंदन की नई कार्यकारिणी का चुनाव

श्रीगंगानगर में लॉयंस क्लब अभिनंदन की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया है। सुखाडिय़ा नगर मार्ग स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. अमित कटारिया को नया अध्यक्ष चुना गया।
कार्यकारिणी में भूषण अरोड़ा सचिव, विनोद चौधरी कोषाध्यक्ष, प्रशांत ग्रोवर उपाध्यक्ष और योगेश शर्मा सह सचिव चुने गए हैं। नए सेशन के लिए मैनेजिंग कमेटी अध्यक्ष नरेश सिडाना को, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर के लिए दीपक बेदी को और एमडी रवि कटारिया को चुना गया। इस बैठक में क्लब सदस्य एवं कार्यकारिणी के सदस्य सभी मौजूद रहे।

No comments