Breaking News

अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से युवक की मौत

श्रीगंगानगर जिले के गजसिंहपुर थाना क्षेत्र में चक 21 आरबी के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान चक 21-आरबी निवासी रविंद्रपालसिंह के रूप में हुई है। उसके पिता जगबीरसिंह द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है।
रविंद्रपाल ट्रैक्टर ड्राइवरी का काम करता था। वह रविवार शाम को गजसिंहपुर से अपने चक 21-आरबी जा रहा था। चक 21-आरबी के पास ही किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।

No comments