श्री अमरनाथ लंगर सेवा समिति को मिली अनुमति
श्री अमरनाथ लंगर सेवा समिति रायसिंहनगर को श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान लंगर लगाने की अनुमति मिल गई है। समिति को यह परमिशन श्रीनगर जिला प्रशासन की ओर से दी गई है। इस बार समिति को श्रीनगर के पंथा चौक क्षेत्र में भंडारा लगाने की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
अध्यक्ष दिनेश लड़ोईया ने बताया कि समिति वर्ष 2014 से निरंतर श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान सेवा कार्य में सक्रिय है। यह संस्था यात्रियों को नि:शुल्क भोजन, जलपान एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है।

No comments