स्कूटी नहीं मिलने पर छात्राओं का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पर दिया धरना
डूंगरपुर जिले में काली बाई भील और देवनारायण स्कूटी योजना में सत्र 2022-23 की एक हजार मेधावी छात्राओं को स्कूटी का आज भी इंतजार है। स्कूटी नहीं मिलने से परेशान छात्राओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। छात्राओं ने सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर 15 दिन में स्कूटी वितरण की मांग की है। वहीं 15 दिन में स्कूटी नहीं मिलने पर उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी है।
राज्य सरकार की कालीबाई भील और देवनारायण स्कूटी योजना में सत्र 2022-23 में चयनित मेधावी छात्राएं गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान स्कूटी नहीं मिलने से परेशान छात्राओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया।

No comments