Breaking News

आज से बदला न्यायालय का कार्य समय

राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश पर श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर स्थित न्यायालयों सहित जिले के सभी न्यायालयों का कार्य समय आज से बदल गया है। न्यायालयों का कार्य समय सुबह 8 से दोपहर 12.30 बजे तक कर दिया है।
न्यायालय का समय बदलने के चलते पहले दिन आज कई वकील, वादी व परिवादी देरी से न्यायालय में पहुंचे। दूर-दराज से आने वाले परिवादियों को न्यायालय पहुंचने में थोड़ी देरी हुई।
राजस्थान उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार द्वारा जारी आदेशानुसार आज से पूरे प्रदेश में न्यायालयों का समय परिवर्तित हो गया है।

No comments