Breaking News

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया रोष प्रदर्शन

केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा नेशनल हेराल्ड की सम्पत्ति को जब्त करने की कार्यवाही तथा यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये ईडी द्वारा चार्ज शीट पेश करने के विरोध में आज कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने पुलिस लाइन के नजदीक आयकर विभाग के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर मगलानी व वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों के नेतृत्व में आक्रोश जताते हुए केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष अंकुर मगलानी ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के विरुद्ध झूठे मुकदमे दर्ज कर प्रताडि़त कर रही है।

No comments