Breaking News

कोटा के प्रदूषण से मगरमच्छों का बदला रंग, भूरे-हरे से हो रहे सफेद

नदी में प्रदूषण से कोटा में मगरमच्छ सफेद हो रहे हैं। कोटा स्टोन की स्लरी और केमिकल युक्त पानी में विचरण करने से इनका रंग ही बदल गया है। चन्द्रलोई नदी और इसमें मिलने वाले रायपुरा नाले में 100 से अधिक मगरमच्छ विचरण करते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार स्लरी युक्त पानी में रहने से मगरमच्छों का रंग सफेद हो गया गया। चंबल नदी की सहायक नदी चन्द्रलोई अलनिया बांध से शुरू होती है। करीब 17 किलोमीटर बहने के बाद नौटाना और मानसगांव के पास चंबल नदी में मिल जाती है। चन्द्रलोई नदी में रायपुरा नाला मिलता है। इस नाले में दो दर्जन मगरमच्छ विचरण करते हैं।

No comments