गहलोत ने गिरिजा व्यास के स्वास्थ्य की ली जानकारी
राजस्थान के पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास के झुलसने से घायल होने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अस्पताल में ईलाज कर रहे डॉक्टर से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। गहलोत ने कहा है कि डॉ. गिरिजा व्यास के स्वास्थ्य को लेकर उनका इलाज कर रहे जायडस हॉस्पिटल, अहमदाबाद के प्लास्टिक सर्जन डॉ गिरीश अम्बलानी से बात हुई। उन्होंने बताया कि गिरिजा व्यास की जलने से गंभीर स्थिति हुई है परन्तु अभी उनकी हालत स्थिर है। मैं ईश्वर से उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।
No comments