Breaking News

भारत-माला हाईवे पर 9 ऊंटों को रौंद गया अज्ञात वाहन

फलोदी में भारतमाला हाईवे (गुजरात-पंजाब) पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ऊंटों को काफिले को रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में 9 ऊंटों की मौत हो गई। टक्कर के बाद एक प्रेग्नेंट ऊंटनी का बच्चा निकलकर रोड पर गिर पड़ा।
घटना फलोदी जिले के भोजासर थाना क्षेत्र के लक्ष्मण नगर में हाईवे पर टोल प्लाजा के पास हुई। भोजासर थाना इंचार्ज अशोक कुमार विश्नोई ने बताया कि देर रात ऊंट भारत माला हाईवे पर आ गए। अज्ञात वाहन ने ऊंटों को टक्कर मारकर वाहन लेकर फरार हो गया।  
शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने रोड पर ऊंटों के शव बिखरे देखे।

No comments