एक्टर-डायरेक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन
एक्टर मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। वे 87 साल के थे। वे विशेष रूप से अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते थे। उन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता था। उपकार, पूरब-पश्चिम, क्रांति, रोटी-कपड़ा और मकान उनकी बेहद कामयाब फिल्में रहीं। उनका अंतिम संस्कार कल होगा। मनोज कुमार काफी समय से लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे। उन्हें 21 फरवरी, 2025 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मनोज कुमार को 7 फिल्म फेयर पुरस्कार मिले थे।
No comments