कांग्रेस का 84वां अधिवेशन:अहमदाबाद में सीडब्लयूसी मीटिंग जारी; राहुल-सोनिया पहुंचे, लेकिन प्रियंका मौजूद नहीं
अहमदाबाद। कांग्रेस का 84वां अधिवेशन आज से अहमदाबाद में शुरू हो गया। यह दो दिन 8 और 9 अप्रैल चलेगा। गुजरात में 64 साल बाद पार्टी यह कार्यक्रम कर रही है। इससे पहले 1961 में भावनगर में अधिवेशन हुआ था। यह आजादी के बाद गुजरात में कांग्रेस का पहला कार्यक्रम था।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी सुबह करीब 10.30 बजे अहमदाबाद पहुंचें। दोनों नेता कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद शाम को साबरमती आश्रम जाएंगे। फिलहाल प्रियंका आज अहमदाबाद नहीं पहुंची हैं। वहीं, कल की मीटिंग के लिए आज दो चार्टर्ड प्लेन में 80 कांग्रेस नेता अहमदाबाद पहुचेंगे।

No comments