Breaking News

कांग्रेस का 84वां अधिवेशन, राहुल-सोनिया अहमदाबाद पहुंचे

कांग्रेस का 84वां अधिवेशन आज से अहमदाबाद में शुरू हो रहा है। यह दो दिन चलेगा। गुजरात में 64 साल बाद पार्टी यह कार्यक्रम कर रही है। इससे पहले 1961 में भावनगर में अधिवेशन हुआ था। यह आजादी के बाद गुजरात में कांग्रेस का पहला कार्यक्रम था।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी सुबह करीब 10.30 बजे अहमदाबाद पहुंचें। दोनों नेता एअर इंडिया की लंदन फ्लाइट में बम की अफवाह के चलते अहमदाबाद पहुंचने में आधा घंटा लेट हो गए। कांग्रेस अधिवेशन की शुरुआत कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के साथ होगी। यह बैठक सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय स्मारक में होगी।

No comments