Breaking News

गर्मी में मनरेगा का बदला समय:लू से श्रमिकों से बचने को अब सुबह 6 से एक बजे तक होगा काम

राजसमंद में गर्मी के बढते असर के बाद कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत होने वाले मनरेगा कार्यों का समय परिवर्तित किया है। कलेक्टर के जारी आदेशानुसार मनरेगा कार्यों के लिए आठ घण्टे की कार्य अवधि (जिसमें 1 घण्टे का विश्राम काल सम्मिलित है) निर्धारित है, जो सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चलता है।
राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों की पालना करते हुए मनरेगा कार्यों का समय परिवर्तित कर सुबह छह से दोपहर एक बजे तक (बिना विश्राम काल के) निर्धारित किया गया है।

No comments