Breaking News

6 अप्रेल को भाजपा स्थापना दिवस मनाएगी, राजस्थान में 5 बार बनाई सरका

भाजपा 6 अप्रेल को अपना स्थापना दिवस मनाएगी। यह पार्टी का 45वां स्थापना दिवस है। राजस्थान सहित कई राज्यों व देश में आज भाजपा की सरकार है। भारतीय जनसंघ ने अपने बढ़ते क्रम में भारतीय जनता पार्टी का रुप धारणा किया। 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की नींव रखी गई। अपने स्थापना के साथ ही भगवा का रंग राजस्थान में तेजी से चढ़ा। जिसका परिणाम है कि राजस्थान 1990 से लेकर अब तक करीब 5 बार भाजपा अपनी सरकार बना चुकी है।
भाजपा ने अपने गठन के साथ ही अपने पैर फैलने शुरू किए। वर्ष 1980 में हुए चुनाव में 32 विधायकों ने जीत दर्ज की। कांग्रेस को चौंका दिया। पहली बार वर्ष 1990 में राजस्थान में सत्ता का स्वाद चखा था। भाजपा के 85 विधायकों ने जोरदार जीत हासिल की।

No comments