किसानों से 46 लाख की ठगी करने वाला बैंक रिकवरी एजेंट एक वर्ष बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा
श्रीगंगानगर जिले में अनेक किसानों को उनके द्वारा बैंकों से लिए हुए लोन में राहत व छूट दिलाने का झांसा देकर लगभग 46 लाख की धोखाधड़ी करने का एक आरोपी लगभग एक वर्ष बाद पुलिस के हफ्ते चढ़ा है।
स्थानीय साइबर थाना से हासिल जानकारी के अनुसार अबोहर उपमंडल के गांव पन्नीवाला माहला निवासी विकास बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। यह मुकदमा 19 मार्च 2024 को जिले के सीमावर्ती थाना गजसिंहपुर में हरदीपसिंह द्वारा अदालत में दायर किए गए इस्तगासा के आधार पर दर्ज किया गया था।

No comments