गर्लफ्रेंड को भेजे 300 से ज्यादा सीओडी पार्सल, लड़की पहुंच गई थाने
कोलकाता में बैंक एग्जीक्यूटिव के रूप में काम करने वाली 24 साल की एक युवती को चार महीनों में 300 से अधिक अनचाही कैश ऑन डिलीवरी आर्डर आए। हर रोज घर पर अनचाही ऑनलाइन डिलीवरी देने आने वाले लोगों से परेशान होकर युवती ने फरवरी में कोलकाता के लेकटाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई।
युवती ने आरोप लगाया कि उसे पिछले कुछ महीनों से लगातार अनचाही डिलीवरी मिल रही हैं। पहले पुलिस का शक उसके ऑफिस के सहयोगियों पर गया, लेकिन जांच में जब राज खुला तो पुलिस भी यह जानकार दंग रह गई। जांच में सामने आया कि यह सब ब्रेकअप के बाद बदले की भावना से किया गया था।

No comments