Breaking News

23,622 करोड़ रुपये तक पहुंचा भारत के रक्षा निर्यात का आंकड़ा

भारत का रक्षा निर्यात 2024-25 में एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए 23,622 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है जो पिछले साल की तुलना में 12.04 प्रतिशत अधिक है। यह जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी। इस उपलब्धि के बाद उन्होंने यह भी बताया कि भारत 2029 तक रक्षा निर्यात में 50,000 करोड़ रुपये का लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार 2023-24 में भारत का रक्षा निर्यात 21,083 करोड़ रुपये था। अब 2024-25 में यह आंकड़ा बढ़कर 23,622 करोड़ रुपये हो गया है जो देश के रक्षा उद्योग की वैश्विक पहुंच को दर्शाता है। राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि भारत इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और आने वाले वर्षों में इसका वैश्विक व्यापार और बढ़ेगा।

No comments