Breaking News

राजस्थान सरकार ने 21 भ्रष्ट अधिकारियों पर की कड़ी कार्रवाई, 4 की पेंशन जब्त

राजस्थान सरकार ने भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए 21 अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 18 मामलों का निस्तारण करते हुए 5 प्रकरणों में अभियोजन स्वीकृति जारी की, जबकि 4 अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को विस्तृत जांच की अनुमति दी।
सेवानिवृत्त 4 अधिकारियों की पेंशन रोकने का आदेश दिया गया, जिनमें से 2 की पूरी पेंशन रोक दी गई। वहीं, 7 अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकी गई। सरकार का यह कदम भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा संदेश देता है।

No comments